Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
17-Feb-2026 07:24 PM
By First Bihar
KISHANGANJ:बिहार में घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की मानो कसम ही खा ली है। एक बार फिर निगरानी के हत्थे रिश्वतखोर चढ़े हैं। विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस बार किशनगंज के खनन कार्यालय के लिपिक और परिचारी को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है।
खनन कार्यालय के लिपिक अशोक कुमार चौधरी को 8000 रुपये और परिचारी सरोज कुमार सिंह को 7000 रूपये घूस लेते पकड़ा गया है। लिपिक अशोक कुमार चौधरी को जिला खनन कार्यालय से पकड़ा गया है तो वही परिचारी सरोज कुमार सिंह को डुमरिया मोड़ स्थित चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल किशनगंज के चकला के रहने वाले रब्बुल हुसैन के बेटे हबीब आलम ने पटना स्थित निगरानी कार्यालय में यह शिकायत दर्ज करायी थी कि आरोपी (जो बड़ा बाबू हैं) के द्वारा खनन विभाग द्वारा पकड़े गये ट्रेक्टर का रिलिज आर्डर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।
ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी एवं इनके कार्यालय के चपरासी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता श्री आसिफ इकबाल मेहदी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त श्री अशोक कुमार चौधरी, लिपिक, जिला खनन कार्यालय, जिला- किशनगंज को 8,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए जिला खनन कार्यालय, किशनगंज के पास से एवं श्री सरोज कुमार सिंह, परिचारी, जिला खनन कार्यालय, जिला-किशनगंज को 7,000/- रूपये रिश्वत लेते हुए डुमरिया मोड़, किशानगंज स्थित चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।