BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा
09-Dec-2025 06:30 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद शुरू हुए ‘बुलडोजर अभियान’ का सबसे तीखा विरोध मंगलवार को किशनगंज में देखने को मिला। जिले में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक टीम खगड़ा से कालू चौक तक पहुंची तो माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। कार्रवाई शुरू होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई स्थानों पर विरोध तेज हो गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना पूर्व नोटिस दिए अचानक घरों को तोड़ना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि 60 से अधिक मकान ध्वस्त कर दिए गए। पीड़ितों का दावा है कि उन्होंने अधिकारियों से समय की मांग की थी। आरोप यह भी है कि कुछ अफसरों ने ऑनलाइन 1500-1500 रुपए लेकर एक घंटे की मोहलत दी, लेकिन उससे पहले ही बुलडोजर लेकर पहुंच गए और मकान गिरा दिए। इससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
विरोध इतना बढ़ा कि भीड़ ने CO राहुल कुमार को घेर लिया। उनके साथ करीब 10 पुलिसकर्मी मौजूद थे, फिर भी स्थिति बेकाबू होती देख CO साहब को दौड़कर खुद को बचाना पड़ा। भीड़ ने नगर परिषद कर्मचारी कमलेश के साथ मारपीट की और JCB मशीन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस को हालात काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने का आदेश DM ने दिया था और प्रभावित लोगों को पूर्व सूचना दी गई थी। वहीं, लोगों के आरोपों ने कार्रवाई को विवादों के घेरे में ला दिया है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
रिपोर्ट- नौशाद आलम, किशनगंज