Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी
29-Oct-2022 08:11 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : छठ महापर्व के बीच एक बड़ी खबर औरंगाबाद से सामने आ रही है। औरंगाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां खरना पूजा की तैयारी में जुटे एक परिवार के बीच एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में तकरीबन दो दर्जन लोगों के झुलसने की खबर सामने आई है। घटना औरंगाबाद नगर थाना इलाके के शाहगंज मोहल्ले की है।
घटना को लेकर जो पहली जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शाहगंज मोहल्ले के एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। यह ब्लास्ट पहले सुबह तकरीबन 2:30 से 3 बजे के बीच हुआ। घटना में दो दर्जन लोगों के झुलसने की खबर है। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि अनिल गोस्वामी नाम के एक शख्स के घर छठ हो रहा था परिवार के सभी सदस्य नहाय खाय के बाद खरना की तैयारी में जुटे हुए थे। किचन में सुबह से ही कुछ लोग काम कर रहे थे इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक कर गई और फिर आग फैल गई। घटना के बाद मोहल्ले में भगदड़ की स्थिति रही। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण सिलेंडर से लीक हो रही गैस ने आग पकड़ी।
गृह स्वामी अनिल गोस्वामी ने बताया कि घर मे छठ पर्व हो रहा था। सभी परिवार प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। तभी गैस रिसने लगा और आग पकड़ लिया तो लोग इधर-उधर भागने लगे। परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे तो आसपास के मुहल्ले के लोग दौड़े और नगर थाना की पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी। इसके बाद मुहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए तभी पुकिसकर्मी की टीम पहुंची। तबतक आग का लपेटा तेज पकड़ लिया था और अचानक घर का गैस फट गया जिसके कारण 30 से अधिक लोग के आसपास झुलस कर घायल हो गए।
घटना के बाद सदर अस्पताल में भर्ती लोगों का इलाज किया गया। इसके बाद लोग स्थिति अनुसार अपने अपने मरीज को इधर उधर आसपास के निजी अस्पताल और गंभीर हालत देखते हुए बाहर ले गए। वहीं सदर सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा कई घायलों को गंभीर अवस्था मे रेफर कर दिया गया। बाकी सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है
वहीं, नगर थाना के एसआई विनय कुमार सिंह ने बताया कि मुहल्लेवासियों ने आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन तभी अचानक जोर से ब्लास्ट हुआ, जिसमें कई लोग झुलस गए। हालांकि प्रशासन ने अभी घटना के कारण की पुष्टि नहीं की है, लेकिन गृहस्वामी अनिल गोस्वामी का कहना है कि गैस फटने से आग लगी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।