ब्रेकिंग न्यूज़

Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल

Home / bihar / खगड़िया में हादसों का दिन रहा सोमवार: ट्रक और स्कॉर्पियो की चपेट में...

खगड़िया में हादसों का दिन रहा सोमवार: ट्रक और स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को सड़क हादसों में एक किशोर समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। ट्रक और स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को कुचल डाला जिससे मौके पर ही सभी की मौत हो गयी। गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा ..

16-Feb-2026 07:20 PM

By First Bihar

KHAGARIA:बिहार के खगड़िया जिले में आज रफ्तार ने कहर बरपाया। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक किशोर समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। ट्रक और स्कॉर्पियो ने कुचलकर 5 बाइक सवार की जान ली। 


घटना के विरोध में कुम्हर चक्की और चैधा के पास NH-31 करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क जाम होने से राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि स्थानीय पुलिस के समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम टूटा और आवागमन बहाल हो सका। 


पहली घटना आज खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके कुम्हरचक्की में हुई। जहां मैजिक और ट्रक के बीच टक्कर हुई। जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय धीरज और 28 साल के संजीव के रुप में हुई है। दोनों युवक बेगूसराय जिले के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि खगड़िया स्थित कात्यायनी मंदिर में पूजा करने के लिए दोनों युवक मैजिक से अपने गांव के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में सड़क हादसे के शिकार हो गये।


दूसरी और तीसरी घटना जिले के  महेशखूंट थाना इलाके के दो अलग-अलग जगहों पर हुई। जहां चैधा दुर्गा मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय शिवम् और 18 साल के गोलू के रूप में हुई है। जो मानसी प्रखंड का रहने वाले थे। परिजनों की माने तो दोनों महेशखूंट बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।


वहीं तीसरी घटना भी महेशखूंट थाना इलाके में ही सपाहा के पास हुई। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंदा दिया। जिससे 30 साल के अमरेश सिंह की मौके पर मौत हो गई है। इस तरह से जिले में आज सड़क दुर्घटना में एक किशोर समेत पांच लोगों की मौत हुई। घटना के बाद से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

खगड़िया से अनीश की रिपोर्ट