ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / bihar / खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने...

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा

खगड़िया सदर प्रखंड में गंगा के कटाव को रोकने और स्थायी समाधान की मांग को लेकर पांच पंचायतों के सैकड़ों लोगों ने एक दिवसीय उपवास किया। महिलाओं ने गंगा की पूजा-अर्चना कर दुआ मांगी।

31-Mar-2026 10:42 PM

By First Bihar

KHAGARIA:गंगा नदी में लगातार बढ़ रहे भूमि कटाव को रोकने और स्थायी समाधान की मांग को लेकर खगड़िया सदर प्रखंड के मथार नाव घाट पर आज सैकड़ों लोगों ने एक दिवसीय उपवास किया। इस प्रदर्शन में खगड़िया के रहीमपुर उत्तरी, रहीमपुर दक्षिणी और रहीमपुर मध्य पंचायतों के लोग, राजनीतिक दलों के नेता और समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।


स्थानीय महिलाओं ने गंगा के किनारे जाकर गंगा मैया की पूजा-अर्चना की और कटाव रोकने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मथार दियारा इलाके में हुए कटाव से अब तक सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि गंगा में समा गई है। इससे कई गांवों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।


उपवास और प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार से अपील की कि गंगा में कटाव रोकने और भूमि के स्थायी संरक्षण के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि खगड़िया सदर प्रखंड की तीन पंचायतों के हजारों लोग इस समस्या से प्रभावित हो रहे हैं और अब और इंतजार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।