ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / bihar / Bihar Land Survey: बिहार सरकार ने कसी कमर, सरकारी जमीन के हर खेसरा...

Bihar Land Survey: बिहार सरकार ने कसी कमर, सरकारी जमीन के हर खेसरा पर रहेगी नजर, जानें लेटेस्ट अपडेट

बिहार सरकार ने राज्य में सरकारी जमीनों के स्वामित्व और अभिलेखों को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। लाखों एकड़ सरकारी जमीन के सत्यापन और खाता/खेसरा को लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

07-Feb-2025 08:25 AM

By First Bihar

बिहार सरकार ने राज्य में सरकारी जमीनों के स्वामित्व और अभिलेखों को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लाखों एकड़ सरकारी जमीन के सत्यापन और खाता/खेसरा को लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य राज्य में सरकारी जमीन से जुड़े विवादों को खत्म करना और उसे सुरक्षित रखना है। 


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में सरकारी जमीन का आखिरी सर्वेक्षण करीब 70 साल पहले हुआ था। उन्होंने कहा, "सत्यापन के बाद पता चलेगा कि सरकार के पास वास्तव में कितनी जमीन बची है और उसका सही तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।" 


दीर्घकालीन योजनाओं के लिए सरकारी जमीनों की सटीकता बेहद जरूरी है, क्योंकि घनी आबादी वाले बिहार में जमीन की कमी निवेश और विकास के लिए बड़ी चुनौती रही है। इस प्रक्रिया से भूमिहीनों के बीच जमीन का वितरण करने और आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए उपयोगी सरकारी जमीन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। 


दीपक कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी परियोजनाओं में इस्तेमाल होने वाली जमीन का म्यूटेशन भी नहीं हुआ होगा। इस समस्या के समाधान के लिए सभी जिलाधिकारियों को सरकारी जमीन को भू-माफियाओं से बचाने के लिए सभी अभिलेखों को डिजिटल रूप में रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, सत्यापन के दौरान यदि अतिक्रमण या अवैध कब्जा पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


सरकारी जमीन की पहचान से न केवल राज्य में पारदर्शिता आएगी बल्कि उद्योग और आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए भी यह उपयोगी साबित होगी। संदिग्ध सरकारी जमीनों के पंजीकरण को लेकर कुछ महीने पहले उठे सवालों पर एसीएस ने कहा कि यह प्रक्रिया केवल उन्हीं जमीनों पर लागू की जा रही है जो पिछले सर्वेक्षण में सरकारी थीं। जिला स्तर पर समिति आपत्तियों की जांच कर रही है और निर्धारित प्रक्रिया के तहत वास्तविक दावों का निपटारा किया जाएगा।


बिहार सरकार ने भूमि सर्वेक्षण की समय सीमा एक साल बढ़ाकर जुलाई 2026 कर दी है। इसका उद्देश्य यह है कि भूमि मालिक अपने अभिलेखों और दस्तावेजों को दुरुस्त कर सकें। सरकारी जमीनों के सत्यापन और डिजिटलीकरण से बिहार सरकार को नई परियोजनाओं और निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही भूमिहीनों के बीच भूमि वितरण के लिए भी नए रास्ते खुलेंगे।