ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप

Home / bihar / KATIHAR: ई-रिक्शा से पुल पर आने के बाद लड़की ने पानी में लगाई...

KATIHAR: ई-रिक्शा से पुल पर आने के बाद लड़की ने पानी में लगाई छलांग, टोटो चालक को पुलिस ने पकड़ा

कटिहार के कुर्सेला में 16 वर्षीय लड़की ने पुल से छलांग लगाई, पानी में समाने से मचा हड़कंप। पुलिस जांच में जुटी, टोटो चालक हिरासत में।

24-Sep-2025 09:54 PM

By First Bihar

KATIHAR: कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र के बंगवाड़ा जाने वाली पुल से एक 16 साल की लड़की ने छलांग लगा दी। घटना बुधवार की देर शाम की है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जब तक वो कुछ समझ पाते कि उससे पहले लड़की पानी में समा गई। पुल पर से उसका चप्पल मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना लड़की के परिजनों को दी। जानकारी के अनुसार, नवाबगंज स्कूल टोला निवासी कारू मंडल की पुत्री कविता कुमारी (16 वर्ष) ने यह खौफनाक कदम उठाया। परिवार को इस बात की खबर एक टोटो चालक ने दी, जिसने फोन पर लड़की के पिता को कॉल करके बताया कि उनकी बेटी ने पुल से छलांग लगा दी है।


सूचना मिलते ही पिता कारू मंडल मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने टोटो चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि कविता टोटो से ही पुल तक आई थी। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि आखिर लड़की को टोटो चालक पुल तक क्यों लेकर आया और घटना से पहले क्या बातचीत हुई थी।


इधर, पुल पर जुटी भीड़ के बीच तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ लोग इसे पारिवारिक कलह से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ अन्य इस घटना के पीछे अन्य कारणों की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना की असली वजह सामने आ जाएगी। फिलहाल किशोरी की तलाश में पुलिस लगी हुई है।