अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
21-Nov-2019 07:39 AM
PATNA: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र कल यानि 22 नवंबर से शुरू होगा. 5 दिन चलने वाले इस सत्र में कई विधेयक पास होंगे. इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2019-20 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पेश की जायेगी. शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित हो जायेगी. सोमवार और मंगलवार को राजकीय विधेयक और राजकीय कार्य होंगे.
वहीं बुधवार को वित्तीय वर्ष 2019-20 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद- विवाद और मतदान के साथ उससे संबंधी विनियोग विधेयक पारित होगा. गुरुवार को गैर-सरकारी सदस्यों के कार्य लिये जायेंगे.
सत्र के शुरू होने से पहले बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से आरंभ हो रहा है. उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान होने वाले विधायी कार्यों और संवाद से बिहार की जनता का हित पूरा होता है. सदन में किसी विषय पर हुए गंभीर विमर्श का लाभ राज्य की जनता को मिलता है. इससे लोकतंत्र को भी मजबूती मिलती है. वहीं बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारुण रशीद ने सभी दलों से शीतकालीन सत्र के दौरान सहयोग की अपील की. सत्र के संचालन के लिए कार्यकारी सभापति के कक्ष में सर्वदलीय बैठक हुई.