“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
08-Aug-2021 08:13 PM
PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद राज्य सरकार ने नौवीं और दसवीं क्लास के बच्चों के लिए स्कूल 9 अगस्त से खोलने का फैसला किया था. लंबे अंतराल के बाद नौवीं और दसवीं क्लास के बच्चों के स्कूल कल से खुलने जा रहे हैं. इसबार पटना के लगभग सभी बड़े स्कूल में इन दोनों क्लास के बच्चों को आने की इजाजत दी गई है. हालांकि इनकी उपस्थिति 50 फ़ीसदी होगी और अल्टरनेट डे पर बच्चों को क्लास में बुलाया जाएगा.
पटना सेंट्रल स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के साथ-साथ सेंट करेंस स्कूल और डॉन बॉस्को स्कूल के क्लासेज में सोमवार से शुरू हो जाएंगे. सेंट करेंस स्कूल में नौवीं और दसवीं के बच्चों के लिए स्कूल की टाइमिंग सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी. जबकि डॉन बॉस्को अकेडमी में सोमवार से क्लास शुरू होगा, यहां सुबह 8:30 बजे से 1:40 बजे तक क्लास चलेगी.
हालांकि इनमें स्कूलों ने यह तय किया है कि ऑफलाइन क्लास के लिए अभिभावकों से रिटन परमीशन लिया जाएगा. सेंड करें स्कूल के प्रबंधक के मुताबिक रिटन परमिशन के बाद ही बच्चों को ऑफलाइन क्लास में शामिल होने की इजाजत होगी. फिलहाल इन स्कूलों में एक 11वीं और 12वीं की कक्षाएं चल रही हैं.
50 फ़ीसदी बच्चों के आने की इजाजत है लेकिन फिलहाल 30 से 50 बच्चे ही स्कूल आ पा रहे हैं. कुछ स्कूलों में दसवीं के एग्जाम भी शुरू होने वाले हैं. सेंट जोसेफ कॉन्वेंट में सोमवार से दसवीं की सेंटर परीक्षा और माउंट कार्मेल में दसवीं का फर्स्ट एसेसमेंट शुरू होगा.
दसवीं की परीक्षा खत्म होने के बाद नौवीं क्लास के लिए 20 अगस्त से एग्जाम की शुरुआत होगी. सेंट जेवियर हाई स्कूल में बुधवार से नौवीं और दसवीं के बच्चों की ऑफलाइन क्लासेस शुरू हो जाएंगी. लोयला स्कूल भी मंगलवार से खुल जाएगा.