अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
11-Jul-2022 08:24 AM
PATNA: कल यानी मंगलवार को बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन होगा, क्योंकि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी पटना आने वाले हैं। करीब शाम पांच बजे उनका पटना आगमन होगा। दरअसल, पटना में शाम को बिहार विधानसभा का शताब्दी समारोह आयोजित होगा, जिसमें वो शिरकत करेंगे। समारोह खत्म होते वे दिल्ली लौट जाएंगे। पटना आने से पहले पीएम मोदी झारखंड के देवघर में एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं।
अगर आप पटना में रहते हैं और आप कल शाम कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जान लें कि कल शाम 4 बजे से कई मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन। दरअसल, कल बिहार विधानसभा शताब्दी समापन समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है। आर ब्लॉक से हार्डिंग रोड पर वाहनों का आना जाना बंद रहेगा। आर ब्लॉक के ऊपर से वीरचंद पटेल पथ होकर बेली रोड जाने की व्यवस्था की गई है।
साथ ही आपको बता दें कि कल पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पटना जू और इको पार्क भी बंद रहेगा। साथ ही राजधानी वाटिका भी बंद रहेगी। एयरपोर्ट जाने के लिए डुमरा TOP की तरफ से जाना होगा। पटना एयरपोर्ट से विधानासभा तक 70 मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।