ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

Home / bihar / कैमूर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते सहायक निदेशक...

कैमूर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते सहायक निदेशक और अभियंत्रण विशेषज्ञ गिरफ्तार

कैमूर जिले के भभुआ में भूमि संरक्षण परियोजना कार्यालय के सहायक निदेशक और अभियंत्रण विशेषज्ञ को निगरानी टीम ने 20 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

29-Jan-2026 09:50 PM

By First Bihar

KAIMUR: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कैमूर जिले के भभुआ से एक और बड़ा मामला सामने आया है, जहां भूमि संरक्षण सह परियोजना क्रियान्वयन इकाई में तैनात सहायक निदेशक रविशंकर राम और अभियंत्रण विशेषज्ञ अंजनी कुमार को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।


यह कार्रवाई अधौरा थाना क्षेत्र निवासी राजेश्वर सिंह के पुत्र अरविंद कुमार और रघुनाथ सिंह के पुत्र उमेश कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC–PMKSY 2.0) के तहत किए गए कार्य के बकाया भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है।


निगरानी जांच में सामने आया कि कुल एक लाख रुपये के भुगतान में से 30 हजार रुपये रिश्वत के रूप में मांगे गए थे। इसमें से 10 हजार रुपये पहले ही अभियंत्रण विशेषज्ञ अंजनी कुमार द्वारा ले लिए गए थे, जबकि शेष 20 हजार रुपये की मांग वर्तमान में की जा रही थी। इसी दौरान विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।


इसके बाद विशेष निगरानी इकाई ने रविशंकर राम (सहायक निदेशक) और अंजनी कुमार (अभियंत्रण विशेषज्ञ), भूमि संरक्षण सह परियोजना क्रियान्वयन इकाई, भभुआ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिवादी ने बताया कि रिश्वत नहीं देने पर बकाया भुगतान रोकने की धमकी दी जा रही थी। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें कल निगरानी विशेष न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा।

news imagenews imagenews imagenews imagenews image