बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशीला एक्सप्रेस के आने से पहले 100 फीट लंबा शेड का छज्जा पोर्टिको में गिरा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह BPSC News : बिहार में अफसर बनने का तरीका बदल गया! BPSC ने लागू किया नया सिस्टम; जानिए अब आपको क्या करना होगा प्रभास की ‘FAUZI’ पर सख्ती… ट्रेलर से पहले लीक पर मेकर्स का बड़ा एक्शन अलर्ट, शेयर किया तो होगी कार्रवाई
28-Dec-2025 03:28 PM
By First Bihar
KAIMUR: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। कैमूर दौरे पर पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार ने दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसी बैठकों से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी जहां भी चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं, वहां उनकी पार्टी का सफाया निश्चित है। इतना ही नहीं, जो भी दल उनके साथ गठबंधन करेगा, उसका भी पतन तय है।
वोटर लिस्ट के मुद्दे पर घेरा
राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में चुनाव आयोग ने केवल विसंगतियों को दूर किया है। मृत लोगों के नाम हटाना और एक व्यक्ति का नाम कई जगहों से हटाकर एक जगह करना पारदर्शी प्रक्रिया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "जिंदा वोटर ही वोट देंगे तभी पार्टी आगे बढ़ेगी। अगर वे मुर्दा वोटरों से वोट दिलवाना चाहते हैं, तो उनकी पार्टी का भला कैसे होगा?"
निशांत कुमार और दल-बदल पर बयान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चाओं का स्वागत करते हुए मंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी के आने से नई तकनीक और प्रगति आएगी। वहीं, राजद के 17-18 विधायकों के जेडीयू के संपर्क में होने की खबरों पर उन्होंने कहा कि विकास चाहने वाले नेता स्वाभाविक रूप से नीतीश कुमार की ओर देखते हैं। तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर उन्होंने इसे उनका निजी पारिवारिक मामला बताया।