Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल
18-Nov-2025 06:21 PM
By Ranjan Kumar
Bihar News: कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के बड़का पकड़िहार गांव में खेत में बकरी जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को गांव के ही एक दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति हाथ में देसी कट्टा लिए मारने का प्रयास करता दिख रहा है। वहीं दूसरा व्यक्ति तलवार लहराते हुए देखा गया है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने मोहनिया थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने कुल 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक पक्ष की ओर से 16 लोगों के खिलाफ, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से 4 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी भी की, लेकिन एक पक्ष के लोग फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
घायल रामजन्म चौधरी ने बताया कि विवाद तब शुरू हुआ जब उनके भाभी की बकरी का बच्चा दूसरे के खेत में चला गया। इस बात पर विरोधी पक्ष ने गाली-गलौज कर विवाद बढ़ा दिया। उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें और उनकी पत्नी को कॉलर पकड़कर घर से बाहर खींचा गया और मैदान में खड़ा कर दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। आरोप है कि हमलावरों ने कट्टा और तलवार का भी इस्तेमाल करने की कोशिश की।
मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।