हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी
03-May-2020 02:25 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : लॉकडाउन के बीच हिरणों पर जैसे आफत आ गयी है। लगातार हिरणों का जंगल छोड़ गांव-बस्ती में पहुंचने का सिलसिला जारी है। बढ़ती गर्मी की वजह से जंगलों में पानी की कमी और लॉकडाउन के बीच सड़कों पर पसरी शांति हिरणों को गांवों तक पहुंचा दे रही है।
इमामगंज प्रखंड के पसेवा गांव में एक हिरण को देखा और दूसरा रानीगंज पंचायत के गड़ेरिया गांव में एक हिरण को लोगों ने उस समय पकड़ लिया जब आज सुबह करीब तीन बजे हिरण जंगल से भटककर गांव में इधर-उधर कुद फांद मचा रहा था। लोगों ने हिरण को पकड़ने के बाद इसकी सूचना इमामगंज वन विभाग को दी।
इस संबंध में इमामगंज के ग्रामीण अप्पू सिंह, पसेवा गांव के चंदन कुमार और रानीगंज के गड़ेरिया गांव के ग्रामीण रजनीश कुमार पांडेय सहित अन्य लोगों ने बताया कि आज सुबह तीन बजे गांव में हिरण को देख कुत्ते भौंक रहे थे। कुत्ते को भौंकता देख हिरण घर में कूद गया। हिरण को देखने बाद सभी लोगों ने उसे घेर कर पकड़ लिया। पकड़ने के बाद इसकी सूचना इमामगंज वन विभाग के अधिकारी और बीडीओ को दी गयी। सूचना पर स्थानीय वन विभाग अधिकारी और बीडीओ पहुंच कर हिरण को अपने कब्जे में ले लिया।
इस संबंध इमामगंज बीडीओ जयकिशन कुमारी ने बताया कि हिरण को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने कहा कियह हिरण झुंड से बिछड़ गया होगा या फिर इन दिनों जंगल में पानी की कमी की वजह से अपनी प्यास बुझाने गांव में घुस गया होगा । वहीं लोगों ने आशंका जतायी कि कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन की वजह से वाहनों का आवागमन बंद है इससे वह जंगल समझ गांव में पहुंच गया।