BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
11-Mar-2026 10:02 PM
By First Bihar
JEHANABAD: जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और ब्रांच प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त अभियान में नकली दवाओं के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। छापेमारी में भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों की दवाएं, नकली रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद की गई।
जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी में भारी मात्रा में दवाएं, नामी कंपनियों के रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद हुआ है। जिसमें पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लेकर और भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि हुलासगंज में नकली दवाओं के अवैध कारोबार करने की सूचना पर छापेमारी की गई। जिसमे बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।
छापेमारी में विभिन्न ब्रांडों की दवाओं के नकली रैपर बदलकर उन्हें असली बताकर बाजार में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। छापेमारी में स्थानीय पुलिस एवं ब्रांच प्रोटक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर अंजनी कुमार द्वारा छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों के दवाएं बरामद की गई है।
छापेमारी हुलासगंज इंटर कॉलेज के बगल में कन्हैयागंज टोला के जीर्ण-शीर्ण मकान में की गई। बरामद दवाओं का अनुमानित कीमत 21 लाख रुपए बताई गई है। ब्रांच प्रोटेक्शन प्राईवेट लिमिटेड के फिल्ड औफिसर अंजनी कुमार द्वारा हुलासगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें दो लोगों को आरोपित किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह सस्ती और संदिग्ध दवाओं को खरीदकर उन पर प्रसिद्ध कंपनियों के रैपर चढ़ा देता था और फिर उन्हें असली दवा बताकर मेडिकल दुकानों में सप्लाई करता था। इस अवैध कारोबार से जहां लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था, वहीं दवा बाजार में भी बड़ा फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ जा रही है।