ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / bihar / "नो कमेंट" कैटेगरी में गिरिराज, बीजेपी नेतृत्व से निराश जेडीयू ने बनाई नई...

"नो कमेंट" कैटेगरी में गिरिराज, बीजेपी नेतृत्व से निराश जेडीयू ने बनाई नई रणनीति

08-Oct-2019 02:50 PM

PATNA : नीतीश सरकार की मुखर आलोचना करने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के मुद्दे पर जनता दल यूनाइटेड को निराशा हाथ लगी है। जेडीयू ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से गिरिराज सिंह पर लगाम लगाने की गुहार लगाई थी लेकिन उसके इस गुहार का कोई असर नहीं हुआ है। बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गिरिराज सिंह पर लगाम लगाने के लिए कोई पहल नहीं की है। 

जेडीयू ने बनाई खास रणनीति

आपको बता दें कि गिरिराज के हमले से तिलमिलाए जेडीयू ने 2 दिन पहले बीजेपी नेतृत्व से कहा था कि वह गिरिराज सिंह के ऊपर कार्रवाई करें। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने मीडिया के जरिए बीजेपी नेतृत्व से यह मांग रखी थी लेकिन त्यागी के इस बयान का बीजेपी ने नोटिस तक नहीं लिया। गिरिराज के मुद्दे पर बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व से निराशा हाथ लगने के बाद जेडीयू ने अब इस मामले पर नई रणनीति बनाई है।

'नो कमेंट' कैटेगरी में गिरिराज 

जेडीयू ने गिरराज सिंह को को अब 'नो कमेंट' कैटेगरी में डाल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं को यह निर्देश दिया है कि वह गिरिराज सिंह के बयानों पर कोई प्रतिक्रिया ना दें। वशिष्ठ नारायण सिंह ने खुद कहा है कि जेडीयू गिरिराज सिंह के बयानों को तरजीह नहीं देता है। वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि एनडीए के सहयोगी दलों के बीच आपसी बयानबाजी ठीक नहीं है। जेडीयू की इस नई रणनीति का मकसद यह है कि  गिरिराज के बयानों को तूल देने की बजाय पार्टी के नेता अपना पूरा ध्यान नीतीश सरकार के कामकाज को जनता के बीच रखने में लगाएं।