बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला
11-Sep-2020 11:11 AM
PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले जनता दल यूनाइटेड का ऑपरेशन 2020 जारी है. आरजेडी से पाला बदलकर जेडीयू में शामिल होने वाले नेताओं का लगातार स्वागत किया जा रहा है. विधान पार्षदों से शुरू हुआ यह सिलसिला विधायकों तक पहुंचा और इस कड़ी में पूर्व विधायक भी शामिल होते दिख रहे हैं. जनता दल युनाइटेड की तरफ से मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है.
पार्टी के लोकसभा सांसद ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी आज प्रदेश कार्यालय में एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे. पार्टी कार्यालय में 4:30 बजे से यह प्रेस वार्ता बुलाई गई है. सियासी जानकार मानते हैं कि लल्लन सिंह पार्टी कार्यालय में सभी प्रेस ब्रीफिंग में मौजूद होते हैं. जब किसी दूसरे दल के नेता का पार्टी में स्वागत करना हों. आज भी आरजेडी से पाला बदलकर आने वाले नेताओं को जदयू की सदस्यता दी जा सकती है.
जेडीयू के अंदर खाने जो चर्चा है, उसके मुताबिक राघोपुर से आने वाले उदय नारायण राय उर्फ भोला राय जेडीयू का दामन थाम सकते हैं. भोला राय तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र से आते हैं. वह बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं लेकिन बाद में उन्होंने ऐसी लालू परिवार के लिए छोड़ दी थी. भोला राय के समर्थकों ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी और उन्हें एमएलसी बनाने की मांग भी रखी थी लेकिन लालू परिवार में भोला राय को तरजीह नहीं दी. इसका नतीजा हुआ कि उन्होंने आरजेडी को अलविदा कह दिया. अब भोला राय जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं.
इसके अलावे सांसद ललन सिंह के लोकसभा क्षेत्र से आने वाले एक आरजेडी विधायक के भी पाला बदलने की चर्चा है. बताया जा रहा है कि मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से आने वाले आरजेडी के विधायक जेडीयू में आने के लिए आतुर हैं और इन्हें भी एंट्री दी जा सकती है. खास बात यह है कि लालू परिवार के करीबी माने जाने वाले विधायकों पर भी जेडीयू की नजर है हालांकि आरजेडी छोड़कर जेडीयू में आने वाले विधायकों के लिए यहां भी राह आसान नहीं है. क्योंकि बीजेपी ने इन विधायकों के लिए अपनी सीट छोड़ने से पहले ही इंकार कर रखा है. बीजेपी के इस रूप के बाद जेडीयू के ऑपरेशन की रफ्तार भी धीमी हुई थी लेकिन अब चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है. एक बार फिर से पाला बदल का अभियान जोर पकड़ने लगा है.