मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
10-Jan-2023 07:10 AM
PATNA : बिहार में जाति आधारित गणना का काम शुरू हो चुका है और शुरुआती दौर का डाटा गणना में लगी टीम इकट्ठा कर रही है। जाति आधारित गणना को लेकर बिहार में सियासत भी खूब देखने को मिली थी लेकिन आखिरकार सरकार इससे करा रही है। हालांकि इस अभियान से कई शिक्षकों ने अब तक कन्नी काट रखी है। जाति गणना से दूरी बनाने वाले ऐसे शिक्षकों के ऊपर अब एक्शन की तैयारी है।
जाति आधारित गणना से नदारद रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने का मन सरकार ने बना लिया है। पटना डीईओ ने सभी बीईओ को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। वहीं सभी बीईओ से वैसे शिक्षकों की लिस्ट भी तैयार करने को कहा गया जो ड्यूटी लगने के बावजूद जाति गणना से गायब हैं। इन शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों में तीन सौ से अधिक शिक्षक जाति आधारित गणना में शामिल नहीं हुए हैं। पटना के डीईओ अमित कुमार के मुताबिक ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
पटना में जाति गणना का जायजा डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने लिया है। पटना डीएम फुलवारीशरीफ प्रखंड के गोनपुरा, नौबतपुर प्रखंड के गोपालपुर और दानापुर प्रखंड के लखनी बीघा गांव में चल रहे जाति आधारित गणना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने कर्मचारियों से पूछा कि किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। डीएम ने गणना का काम और मकानों पर नंबरिंग ठीक से हो रही है या नहीं इसकी जानकारी ली।