ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Home / bihar / जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश का बयान, कहा- लड़कियों को शिक्षित करेंगे तो होगा...

जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश का बयान, कहा- लड़कियों को शिक्षित करेंगे तो होगा पॉपुलेशन कंट्रोल

05-Dec-2019 01:49 PM

SIWAN : सीएम नीतीश जल-जीवन हरियाली यात्रा के दौरान आज सीवान पहुंचे हैं। सीवान के भगवानपुर हाट में उन्होनें कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए सीएम ने जनसंख्या नियंत्रण पर अजीबोगरीब बयान दिया है। 

सीएम नीतीश कुमार ने सीवान में जनसंख्या पर एक आंकड़े का हवाला देते हुए कहा कि पति-पत्नी में अगर पत्नी मैट्रिक पास हैं तो प्रजनन दर का आंकड़ा दो फीसदी है तो वहीं अगर वहीं पति-पत्नी के जोड़ें में पत्नी इंटर पास है तो ये आंकड़ा 1.6 फीसदी ही बैठता है। वहीं राष्ट्रीय आंकड़ों से तुलना करते हुए कहा कि इस मामले में बिहार का आंकड़ा जहां  लगभग वहीं है पर अगर कुल जमा बिहार में प्रजनन दर के आंकड़ों का बात करें तो बिहार में वो बहुत ही ज्यादा है।

जनसंख्या नियंत्रण के लिए उन्होनें लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हम बिहार की सभी बेटियों को शिक्षित करेंगे। साक्षरता  का दर जैसे-जैसे बढ़ेगा वैसे-वैसे प्रजनन दर में खुद ही कमी आएगी और इस तरह बिहार में जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।वहीं इस मौके पर उन्होनें बिहार में शिक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में आज नवीं क्लास में लड़के और लड़कियों की संख्या बराबर हो गयी है जो बताता है कि लड़कियों की शिक्षा के मामले में बिहार जागरुक हो रहा है।