बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
06-Oct-2025 06:38 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई रेलवे स्टेशन पर चोर-उचक्कों के बढ़ते आतंक ने यात्रियों का जीना दुश्वार कर दिया है। मोबाइल, पर्स और गहनों की चोरी की घटनाएं अब इतनी आम हो गई हैं कि न केवल सामान्य यात्री बल्कि सरकारी अधिकारी भी इन अपराधियों के शिकार बन रहे हैं। इन घटनाओं ने यात्रियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है, और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ताजा मामला बिजली विभाग के एसडीओ दिग्विजय कुमार से जुड़ा है। उनकी पत्नी कोमल कुमारी और पांच साल की बेटी भी चोरों के शिकार बन गईं। वे धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने जमुई स्टेशन पर आई थीं। जैसे ही वे ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थीं, भीड़ का फायदा उठाकर एक उचक्के ने उनकी बेटी के गले से सोने का लॉकेट उड़ा लिया। उसी समय एक अन्य उचक्के ने कोमल कुमारी के हाथ से मोबाइल फोन भी छीन लिया और भीड़ में गायब हो गया। घटना के तुरंत बाद, एसडीओ दिग्विजय कुमार ने जमुई जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इससे पहले भी जमुई स्टेशन पर चोरियों की कई घटनाएं घट चुकी हैं। बरहट प्रखंड के बेला गांव की अनिता बेसरा भी अपनी बहन के साथ पटना जाने के लिए स्टेशन पहुंची थीं, लेकिन ट्रेन में चढ़ते समय उनका मोबाइल चोरी हो गया। अनिता ने भी जीआरपी को इस मामले की सूचना दी है। हालांकि, स्टेशन पर RPF और GRP की तैनाती रहती है, लेकिन इन घटनाओं ने उनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी की घटनाएं न केवल रात के समय, बल्कि दिन में भी हो रही हैं। चोर और उचक्के बड़े आराम से यात्रियों के कीमती सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं। जीआरपी थाना अध्यक्ष मनोज देव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
