Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
23-Aug-2025 10:32 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: पीपुल्स फ्रेंडली होने का दावा करने वाली बिहार पुलिस के एक महिला सिपाही का वीडियो जमुई से वायरल हो रहा है। महिला कॉन्स्टेबल ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार को थप्पड़ मार दिया। तभी महिला सिपाही की दबंगई का वीडियो किसी ने दूर से अपने मोबाइल में कैप्चर कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं और बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
जमुई के अतिथि पैलेस के पास वाहन चेकिंग के दौरान जमुई टाउन थाना की महिला पुलिसकर्मी की दबंगई देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है की 19 अगस्त को करीब 12 बजे जमुई टाउन थाना की पुलिस अतिथि पैलेस के समीप वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान वीडियो मे आप देख सकते है की बाइक सवार दो युवक महिसोड़ी चौक की तरफ से बिना हेलमेट के आ रहे है।
महिला पुलिसकर्मी द्वारा बाइक सवार युवकों को रोकने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम मे महिला पुलिसकर्मी द्वारा ताबड़तोड़ तीन झापड़ रशीद किया जाता है। पुलिस के इस रवैये से बाइक सवार युवक भोचक्के हो जाते है। लेकिन बड़ा सवाल यह है की पुलिसकर्मी द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देना कही से भी जायज़ नहीं है।
आये दिन ऐसी घटना बिहार मे प्रकट होती रहती है और ऐसी घटना से बिहार पुलिस के पीपल फ्रेंडली की बात बेमानी लगती है। वायरल वीडियो अब सोशल मीडिया मे तेजी से ट्रेंड कर रहा है और जमुई पुलिस के इस रवैए की खूब भ्रत्सना हो रही है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।