बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
03-Apr-2026 04:13 PM
By Dheeraj Kumar
Bihar News: जमुई नगर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवमपुरी मोहल्ले में खड़ी कारों में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में तीन वाहन आ गए, जिनमें Maruti Suzuki Ignis, Mahindra XUV300 तथा Renault Triber शामिल हैं। इनमें दो वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि एक वाहन आंशिक रूप से बचाया जा सका। कुल मिलाकर लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
वाहन मालिक मिथुन पटेल ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी करीब तीन वर्ष पहले खरीदी थी। घटना से महज पांच मिनट पहले ही वे मननपुर से लौटकर गाड़ी खड़ी कर अपने डेरे पर गए थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलने पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिवानी कुमारी के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दो वाहन पूरी तरह जल चुके थे, जबकि एक वाहन आंशिक रूप से सुरक्षित बच गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और मामले की जांच की जा रही है।