Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत
31-Dec-2025 08:49 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: बिहार में ठंड का कहर जारी है। फिलहाल कड़ाके की ठंड से निजात मिलना मुश्किल दिख रहा है। कनकनी की वजह से कई स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया गया है। कपकपाती ठंड से बच्चे बीमार ना पड़े इसे लेकर पटना डीएम त्यागराजन ने 2 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को बंद कर दिया है। इसे लेकर कल 30 दिसंबर को ही आदेश जारी कर दिया गया है।
वही आज 31 दिसंबर साल के अंतिम दिन जमुई में जिला प्रशासन ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को 3 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। जमुई के जिलाधिकारी नवीन ने आदेश निर्गत करते हुए कहा कि जिले में अत्यधिक ठंड और विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान की स्थिति है,
जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावनाओं को देखते हुए जमुई के सभी सरकारी विद्यालयों जिसमें प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र भी शामिल है और प्राइवेट स्कूलों एवं प्राइवेट कोचिंग संस्थानों में कक्षा पांचवी तक की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों पर 3 जनवरी 2026 तक प्रतिबंध लगाया गया है। शनिवार तक ये बंद रहेंगे। वही पांचवी कक्षा के ऊपर की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10 बजे से 3 बजे के बीच पर्याप्त सावधान के साथ जारी रहेगी। वही बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। यह आदेश 1 जनवरी 26 से लागू होगा एवं 3 जनवरी 26 तक प्रभावी रहेगा।
