मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात
23-Jun-2025 09:32 PM
By First Bihar
JAMUI: जमुई में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बस में सवार 30 यात्री सवार थे। जिसमें कई लोग घायल हो गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। यात्रियों को लेकर बस चकाई से मुंगेर जा रही थी।
मिली जानकारी के मुताबिक बस चकाई से खुलकर मुंगेर की ओर जा रही थी। इसी बीच सोनो थाना क्षेत्र के बिठरा के पास जैसे ही बस पहुंची, एक हाईवा जो उसी दिशा में जा रही थी। उसने चकमा देकर बस को उसी की दिशा में अनियंत्रित कर दिया। जिसके बाद बस पलट गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है। बस पलटने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। खलासी रोहित सिंह ने बताया कि बस में कुल 30 यात्री सवार थे। जिनमें से कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सोनो अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। बस के पलटते ही स्थानीय लोगों ने हो हल्ला करना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।