ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / BIHAR CRIME: बिहार के डॉक्टर से 20 लाख रंगदारी की मांग, देवघर जेल...

BIHAR CRIME: बिहार के डॉक्टर से 20 लाख रंगदारी की मांग, देवघर जेल से पैसे की डिमांड

कॉल करने वाले ने खुद की पहचान परिहार के रूप में की कहा कि वो देवघर जेल से बोल रहा है। 4 जून की दोपहर करीब 2 बजे उसने फोन करके 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। डॉक्टर ने इस मामले की सूचना तुरंत जिले के वरीय अधिकारी को दी। जिस नंबर से कॉल आया था..

10-Jun-2025 07:30 PM

By Dhiraj Kumar Singh

BIHAR CRIME: बिहार के एक डॉक्टर से फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। पैसे की डिमांड देवघर जेल से की गयी है। देवघर जेल से अपराधी ने जमुई के डॉक्टर को फोन लगाकर धमकाया और रंगदारी की मांग की। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। घटना जमुई-मलयपुर रोड की है। जहां के डॉक्टर सूर्यनंदन सिंह को बदमाशों ने रंगदारी मांगी है। 


कॉल करने वाले ने खुद की पहचान परिहार के रूप में की कहा कि वो देवघर जेल से बोल रहा है। 4 जून की दोपहर करीब 2 बजे उसने फोन करके 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। डॉक्टर ने इस मामले की सूचना तुरंत जिले के वरीय अधिकारी को दी। जिस नंबर से कॉल आया था, वह बाद में बंद मिला। 9 जून को दोपहर करीब पौने एक बजे फिर उसी नंबर से कॉल आया। डॉक्टर ने पहले फोन नहीं उठाया। लेकिन दोबारा कॉल आने पर उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारी को सूचित किया।


10 जून की सुबह 11 बजे के करीब डॉक्टर ने जमुई सदर थाना में आवेदन दिया। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। टाउन थाने के अवर निरीक्षक शेखर सौरव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। घटना से डॉक्टर का परिवार भी भयभीत है। जिला आईएमए के सदस्यों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारी से मिलकर शिकायत की और सुरक्षा की मांग की है।