बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
28-May-2025 09:39 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: पूर्व आईपीएस अधिकारी और बिहार के चर्चित चेहरा शिवदीप लांडे जमुई पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 1974 के जेपी आंदोलन के बाद बिहार में सिर्फ तीन से चार नेताओं का नाम ही सामने आता है। इसके बाद कोई ठोस नेतृत्व विकसित नहीं हो सका। यही कारण है कि उन्होंने आईपीएस सेवा से त्यागपत्र देकर एक नई राजनीतिक सोच और नेतृत्व गढ़ने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
बुधवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमुई पहुंचे शिवदीप लांडे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार की धरती ने उन्हें पहचान दी है, अब वह इस कर्ज को चुकाने के लिए राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हिंद सेना आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले अपने दम पर मैदान में उतरेगी।
बेरोजगारी पर जताई चिंता, युवाओं के भविष्य को बताया सबसे बड़ी चुनौती
पूर्व आईपीएस ने कहा कि बिहार में उन्होंने जिन इलाकों में सेवा दी, वहां के लोगों से आज उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने बिहार की समस्याओं को बहुत करीब से देखा है, विशेषकर युवाओं की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। लांडे ने आंकड़े साझा करते हुए कहा, "बिहार में करीब 60 लाख युवा डिग्रीधारी हैं और बिना डिग्री वाले मिलाकर करीब एक करोड़ युवा बेरोजगार हैं। दुर्भाग्यवश, सरकारों की नीतियों में इनकी समस्याओं को प्राथमिकता नहीं दी जाती।"
लक्ष्य: एक विकल्प खड़ा करना
शिवदीप लांडे ने कहा कि उनका उद्देश्य बिहार की राजनीति में एक साफ-सुथरा और मजबूत विकल्प खड़ा करना है, जो युवाओं, किसानों और आम जनता की समस्याओं को सही मंच पर उठाए। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी हिंद सेना जल्द ही पूरे बिहार में जनाधार बनाएगी और बदलाव की राजनीति की शुरुआत करेगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...