बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
02-Jun-2025 10:30 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई जिले के मलयपुर बाजार में एक फर्जी व्यक्ति ने खुद को मलयपुर थाने का नया दारोगा बताकर सोमवार की दोपहर एक फीनो ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। यह घटना करीब 1 बजे की है, जब उक्त व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा और विश्वास में लेकर ठगी की घटना को अंजाम दे गया।
पीड़ित सौरभ कुमार, जो मलयपुर निवासी शंभू प्रसाद के पुत्र हैं, ने बताया कि वह मलयपुर बाजार में फीनो ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। उन्होंने बताया कि एक युवक दुकान पर आया और खुद को मलयपुर थाने का नया दारोगा विकास कुमार बताते हुए 60 हजार रुपये स्कैनर के माध्यम से ट्रांसफर करने को कहा। सौरभ ने बताया कि उसके पास फिलहाल केवल 50 हजार रुपये की राशि उपलब्ध थी। इस पर आरोपी ने कहा कि पहले 50 हजार रुपये भेज दो, बाकी 10 हजार थोड़ी देर बाद भेज देना।
सौरभ के अनुसार, युवक ने पैसे ट्रांसफर करवा लिए और कहा कि वह सामने के होटल से ठंडा लेकर आता है। इसी दौरान सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित द्वारा कई जगह आरोपी की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद सौरभ ने मलयपुर थाना में आवेदन दिया, जहां से उसे साइबर थाना भेज दिया गया।
साइबर थाना में पीड़ित को पहले टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने को कहा गया। बताया गया कि टोल फ्री पर शिकायत दर्ज कराने के बाद कंप्लेंट नंबर के साथ आवेदन देने पर ही कार्रवाई संभव है। लेकिन कई घंटे के प्रयास के बावजूद अब तक टोल फ्री नंबर पर कॉल नहीं लग पाया है। इसी बीच, पीड़ित ने एसबीआई बैंक में भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल ठगी की इस घटना को लेकर बाजार में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...