परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
02-Mar-2026 10:36 AM
By Dhiraj Kumar Singh
Jamui firing news : जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जखरा गांव में रविवार शाम नमाज के बाद उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मस्जिद से बाहर निकल रहे लोगों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। शाम करीब सात बजे हुई इस वारदात में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान जखरा गांव निवासी मकसूद खान के पुत्र नुमान खान, मोफीज खान, रियाजकला खान के पुत्र अरबाज खान और अलीम खान के पुत्र अरमान खान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सभी को छाती, गर्दन और कंधे में गोली लगी है। इनमें नुमान खान की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि गोलीबारी गांव के ही कुछ लोगों ने की है। घायल नुमान खान के पिता मकसूद खान ने बताया कि करीब छह माह पहले खेत में मवेशी चराने को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी और मामला थाने तक पहुंचा था। उसी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। उनका कहना है कि इसी रंजिश में हमलावरों ने पहले से घात लगाकर मस्जिद के पास इंतजार किया और नमाज खत्म होने के बाद बाहर निकलते ही फायरिंग शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोलीबारी इतनी अचानक और तेज थी कि लोग संभल भी नहीं पाए। कई राउंड फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस और सिकंदरा थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की और घटना की जानकारी जुटाई।
एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात में किस प्रकार के हथियार का इस्तेमाल किया गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट में अवैध हथियार से फायरिंग की बात कही जा रही है, जिसकी भी जांच की जा रही है।
घटना के बाद जखरा गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं। परिवार वालों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और गांव में शांति बनाए रखने की अपील की गई है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।