मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
28-Jun-2023 08:55 AM
By DEEPAK RAJ
JAMUI: बिहार के जमुई से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आ रहा है. जहां परिवार की शादी में डांस करने पर पति ने अपनी ही पत्नी की पीठ पीटकर हत्या कर दी. जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. इसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार किया.
बताया जा रहा पत्नी परिवार के घर में शादी में गई थी. वहां शादी में आए ग्रामीण महिलाओं के साथ डिजे पर डांस कर रही थी. दरमियान मृतक महिला के पति सीतो मांझी ने अपनी पत्नी को DJ के धुन पर ठुमके लगाते देख नराज हो गया और सबके सामने अपने पत्नी को पकड़ कर घर ले आया और उसकी लाटि डंडे से जमकर पिटाई कर दी. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच पति को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घटना चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चरैया गांव की है. मृतका महिला की पहचान 40 साल की पंचा देवी उर्फ उर्मिला देवी से हुई है. जांच में पुलिस को पता चला कि सीतो मांझी ने जीस समय घटना को अंजाम दिया उस समय वह शराब के नशे में था. मृतका की मां मीना देवी ने बताया कि घटना की जानकारी अगले दिन यानी मंगलवार सुबह हुई. मां ने बताया कि घर पहुंच तो सीतो मांझी वही बैठा था उसे पूछा क्या किया तो उसने कहा पत्नी को सबके सामने डिजे पर डांस करते देखा तो गुस्से में उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद मीना देवी ने पूरी जानकारी पुलिस को दी.
चरखापत्थर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने बताया कि शादी समारोह में पत्नी डिजे पर डांस कर रही थी, जिससे नाराज उसके पति ने ही उसकी हत्या कर दी. मृतक के परिजन के बयान एफआईआर दर्ज कर आगे कि कारवाई की जा रही है.