महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार की बेटी अनीषा का जलवा… अब दुनिया देखेगी सारण की कत्थक की चमक, इंटरनेशनल मंच पर बिखेरेगी जादू BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ... युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका
17-Nov-2025 09:04 PM
By First Bihar
JAMUI: जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर पुलिस लाइन में हथियार की सफाई के दौरान सोमवार की दोपहर गोली चल गई। जिसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।
215 बटालियन के सीआरपीएफ जवान की पहचान बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर पुलिस लाइन में तैनात सीआरपीएफ जवान दिनेश मरांडी (30) वर्ष के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार दिनेश मरांडी सीआरपीएफ जवान है जो सोमवार की दोपहर पुलिस लाइन स्थित अपने कैंप में हथियार की सफाई कर रहा था। तभी अचानक गलती से हथियार से एक गोली चल गई।
गोली उसके एक पैर में लग गयी और छिटककर कर गोली निकल गई। इस घटना में सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल जवान को अन्य जवानों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे खतरे से बाहर बताया है।
बता दें कि यह कोई पहले घटना नहीं है। इसके पहले भी हथियार सफाई के दौरान गोली चली है। जिसमें कुछ जवान और एसआई भी घायल हो चुके हैं। हालांकि पूरे मामले को लेकर वहां मौजूद वरीय सीआरपीएफ जवानों से बात की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।