टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत
16-Nov-2025 07:45 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के झाझा स्टेशन पर रेल पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। नई दिल्ली–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12274 डाउन) से यात्रा कर रहे एक यात्री के पास से 70 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। यह कार्रवाई RPF झाझा, GRP झाझा और ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
सूचना के मुताबिक दानापुर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से खबर मिली थी कि दुरंतो एक्सप्रेस के कोच S3 में एक संदिग्ध यात्री काले पिट्ठू बैग के साथ यात्रा कर रहा है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात RPF उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जीआरपी अधिकारी एवं पूरी टीम प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर पहुँची, जहाँ मार्गरक्षण पार्टी इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद आजाद अपनी टीम के साथ पहले से मौजूद थे।
मार्गरक्षण पार्टी के अनुसार, यात्री के व्यवहार और बैग को लेकर शक होने पर उससे पूछताछ की गई। यात्री ने बैग में किताबें होने का दावा किया, लेकिन उसके जवाब संतोषजनक नहीं थे। इसके बाद RPF–GRP टीम की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गई, जिसमें किताबों की बजाय रुपयों के बड़े-बड़े बंडल मिले।
इसके बाद यात्री को ट्रेन से उतारकर जीआरपी थाना झाझा लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्यामसुंदर दास, निवासी रेगर पुरा, करोल बाग (दिल्ली) बताया। उसने कहा कि यह पैकेट उसे करोल बाग के एक व्यक्ति सुखदेव नायक (मंदिर सेवक) ने दिल्ली से कोलकाता पहुँचाने के लिए दिया था, और बताया था कि इसमें किताबें हैं।
थाने में RPF–GRP अधिकारियों तथा एस्कॉर्ट पार्टी की उपस्थिति में जब दोनों पैकेट खोले गए तो अंदर से 500 रुपये के नोटों के बंडल मिले। कुल गिनती में 70 लाख रुपये नकद होने की पुष्टि हुई। टीम की इस सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना पूरे इलाके में की जा रही है। फिलहाल जीआरपी झाझा द्वारा मामले की गहन जांच जारी है।