अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
29-Sep-2025 07:01 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: हाल के दिनों मे जमुई जिले मे लगातार बाइक चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी। जिसको लेकर जमुई पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए एक अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का भण्डाफोड़ किया हैं। जमुई पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया की जिले मे बाइक चोर गिरोह काफ़ी दिनों से सक्रिय था और लगातार बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि जिसको लेकर मैंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन के नेतृत्व मे एक टीम गठित की। टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस कुख्यात बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया हैं। इस कारवाई मे आठ बाइक चोर के अलावा तीन मोटरसाइकिल, आठ मोबाइल, और एक मास्टर चाभी भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौतम कुमार, विभीषण कुमार, विकास यादव सभी साकिन कटौना जिला जमुई के रूप मे की गई है।
इनके अलावा अन्य की पहचान कृष्णा कुमार, राहुल कुमार, राजकिशोर कुमार, ललन कुमार, और सौरव कुमार सभी साकिन लखीसराय के रूप मे की गई है। उक्त अभियुक्तों को थाना मलयपुर अंतर्गत कटौना एवं बरियारपुर, जिला लखीसराय के थाना बन्नू बगीचा अंतर्गत जानकीडीह, थाना किउल अंतर्गत लाखोचक, थाना चानन अंतर्गत भंडार एवं थाना पीड़ीबाजार अंतर्गत घोंघी बरियारपुर क्षेत्र में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इन्ही गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। छापेमारी टीम मे मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, महेश सिंह, रामानुज सिंह, पंकज कुमार एवं टेक्निकल सेल के कई जवान शामिल थे। वही पुलिस की इस कारवाई के बाद लोग उम्मीद कर रहे है की अब बाइक चोरी की घटनाओं मे भारी कमी देखी जाएगी।