गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत
11-Dec-2025 05:40 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नवनिर्वाचित सरकार प्रदेश में रोजगार सृजन और आर्थिक अवसरों को बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में बिहार के जमुई जिले को एक नए सोलर एनर्जी हब के रूप में विकसित करने की योजना को गति दी गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए ऊर्जा विभाग ने एक विशेष टीम का गठन किया है।
ऊर्जा विभाग के प्रोटोकॉल अधिकारी ख्वाजा जमाल के अनुसार, जमुई में प्रस्तावित सौर ऊर्जा पार्क न केवल बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन करेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न करेगा। उनका कहना है कि यह परियोजना बिहार को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत बनाएगी और सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
70-80 हजार घरों तक पहुंचेगी क्वालिटी बिजली
विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के इस जनकल्याणकारी प्लान से बिहार के कई जिलों में 70-80 हजार घरों में हाई क्वालिटी बिजली दी जायेगी। इसके अलावा 100 से अधिक लोगों को स्थायी रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे। नीतीश सरकार में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से उभरते बिहार को नया आयाम मिल रहा है। इसके साथ ही ग्रीन इनर्जी कांसेप्ट को बढ़ावा भी दिया जायेगा।
75 मेगावाट क्षमता, जनवरी से शुरू होगा निर्माण कार्य
सूत्रों के अनुसार, जमुई जिले के मोहनपुर में प्रस्तावित इस मेगा सोलर प्लांट का निर्माण किया जाना है। ऊर्जा विभाग के प्रोटोकॉल अधिकारी ख्वाजा जमाल ने बताया कि प्लांट की क्षमता 75 मेगावाट निर्धारित की गई है। परियोजना से जुड़े विभागीय अनुमोदन और प्रक्रियाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उम्मीद है कि जनवरी माह से इस महत्वाकांक्षी सौर परियोजना का निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा।