Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
16-Nov-2025 09:00 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: खबर जमुई पुलिस की सफलता से जुड़ी हुई है। जमुई की पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी रामधारी तुरी को अरेस्ट कर लिया है। झाझा थाना क्षेत्र के पनना गांव से पुलिस ने रामधारी तुरी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस वैन की चपेट में तीन ग्रामीण आ गये। जो घायल हो गये। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के एक अपहरण कांड मामले में रामधारी तुरी फरार चल रहा था। तभी पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली कि वह अपने कुछ साथियों के साथ पन्ना गांव में छिपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर झाझा थाने की पुलिस सादे लिबास में छापेमारी करने पहुंची। इस टीम में झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस को सादे लिबास में देखकर स्थानीय आदिवासियों को लगा कि वे किसी अपराधी गिरोह के सदस्य हैं। इसके बाद आदिवासियों ने अपने पारंपरिक ढोल-नगाड़े बजाने शुरू कर दिये और पुलिस की टीम को चारों ओर से घेर लिया। खुद को घिरा देखकर पुलिस इनामी रामधारी तुरी को गिरफ्तार कर उसे वैन में लेकर झाझा थाने की ओर जाने लगे तभी तीन ग्रामीण पुलिस की गाड़ी की चपेट में आ गये और घायल हो गये। इनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। रामधारी तुरी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।