ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर

Home / bihar / जमादार की बेटी को रात में फोन करता है DSP का रीडर, पूछता...

जमादार की बेटी को रात में फोन करता है DSP का रीडर, पूछता है ये अश्लील सवाल

29-Dec-2020 11:18 AM

MUZAFFARPUR : डीएसपी का रीडर एक जमादार की बेटी को रात में मोबाइल पर कॉल कर परेशान करता है. रीडर के कॉल से जमादार की बेटी इतनी परेशान है कि उसने इसकी शिकायत की है. 

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले शहर के थाने में तैनात एक जमादार की पत्नी और बेटी उसके साथ नगर डीएसपी कार्यालय में अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आई थी. दसअसल उसके पिता ने दो शादी कर ली थी और उसकी मां को परेशान करता था. जिसके बाद मां-बेटी शिकायत करने पहुंची थी. जमादार अपनी वर्दी का धौंस दिखाकर मां-बेटी के साथ मारपीट करता था और जीवनयापन के लिए खर्च भी नहीं देता था. 

इंसाफ के लिए पहली पत्नी अपनी बेटी के साथ अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगाकर परेशान है. अभी तक उसे इंसाफ नहीं मिला है. इसी मामले की जांच के लिए नगर डीएसपी के यहां वरीय अधिकारियों के यहां से आवेदन को भेजा गया था. इसी दौरान मां-बेटी दोनों डीएसपी कार्यालय में आई थी.  बयान दर्ज कराने के दौरान रीडर ने जमादार की बेटी का मोबाइल नंबर ले लिया था. 

कुछ दिन बाद रीडर ने युवती के मोबाइल पर कॉल करना शुरू कर दिया. व्हाटएसप मैसेज कर हाल -चाल पूछा जाने लगा. रीडर लड़की से पूछता है कि खाना खा ली। क्या पहनी हो. किसके साथ सोई हो। इस तरह की बातें करने का युवती ने रीडर पर आरोप लगाया है. रीडर द्वारा युवती को यह भी कहा गया कि अब तुमको कोई दिक्कत नहीं होगा. दिक्तत हाेने पर सीधे हमको कॉल करना.

वहीं इस घटना के बारे में नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि अभी उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.