BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा
12-Apr-2020 11:56 AM
By Awnish
MOTIHARI : मोतिहारी जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। कोरोना संदिग्धों की नेपाल के रास्ते प्रवेश की खबर के बाद जिला प्रशासन ने बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। सभी स्थानों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है। वहीं जिला प्रशासन और बार्डर इलाके को सीसीटीवी से लैस कर रहा है। डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश के बाद सभी जगहों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। अब नेपाल में बैठे कोरोना पर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे जालिम मुखिया की खैर नहीं । तीसरी आंख की नजर से वो बच नहीं पाएगा।
डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने जिले के सिकरहना और रक्सौल अनुमंडल में कुण्डवाचैनपुर,झरोखर और जितना थाना क्षेत्र के सीमाई इलाकों के 14 सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। वहीं बार्डर पर एसएसबी घुसपैठ के तमाम कोशिशों को नाकाम करने में जुटी है। एसएसबी ने ही सुरक्षा के मद्देनजर डीएम से बार्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी। जिसके बाद 14 जगहों पर सीसीटीवी लगाने का काम शुरू हो गया है।
बता दें कि सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसी देश नेपाल में बैठा अपराधी जालिम मुखिया बिहार में कोरोना फैलाने की साजिश रच रहा है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को वह भारत में चोरी-छुपे प्रवेश कराने की फिराक में है। एसएसबी ने बेतिया प्रशासन को इसकी जानकारी देते हुए अलर्ट किया था। इस खुलासे के बाद बिहार सरकार भी हरकत में आयी और भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जालिम मुखिया नेपाल के परसा जिले के सेरवा थानाक्षेत्र स्थित जगरनाथ पुर गांव का रहनेवाला है। हथियार और नकली भारतीय नोटों की तस्करी में वह शामिल रहा है। इन मामलों में उसके खिलाफ चार्जशीट भी हो चुका है।