ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल

Bihar News: बिहार में एक्सप्रेसवे पर बन रहा निर्माणाधीन पुल गिरा, कई लोगों के दबने की आशंका

Bihar News: ग्रामीणों के अनुसार मलबे में और भी मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. उधर गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूर को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है.

27-Apr-2025 07:50 PM

By First Bihar

Bihar News: जहानाबाद जिले के ओकरी थाना क्षेत्र के शादीपुर रतन बिगहा गांव के पास भारतमाला परियोजना के तहत आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे, 119डी का निर्माण कार्य चल रहा था. इस निर्माण कार्य के दौरान एक्सप्रेसवे पर एक पुल निर्माण का कार्य भी चल रहा था जो आज अचानक से धराशायी हो गया. जिसके बाद वहां काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.


ग्रामीणों के अनुसार इसमें और भी मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घायल दोनों मजदूर को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है. ग्रामीणों ने पुल निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. इस घटना के बाद आनन-फानन में दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया. जिसके बाद वहां अफरा-तफरी की स्थिति मच गई.


इस घटना के बाद ओकरी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया है कि गंभीर रूप से जख्मी मजदूर चंदन कुमार और उसके एक साथी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जख्मी मजदूर कहां के रहने वाले हैं यह पता किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते हीं बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए थे और फिर जमकर हंगामा शुरू कर दिया.


बताते चलें कि यह घटना प्रदेश की पहली नहीं है. इस तरह से पुलों का गिर जाना यहां लगातार देखा जा रहा है. अक्सर इसका कारण निर्माण में घटिया सामग्रियों का इस्तेमाल करना ही पाया जाता है, हैरत तो यह है कि इन सब के बावजूद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है और लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया जा रहा. जब पुल निर्माण पूरा होने से पहले ही गिर जा रहा तो फिर गलती से अगर यह पूरा हो गया और लोगों का आवागमन शुरू हो गया फिर कितनी जानें जा सकती हैं इस बारे में कोई सोचने वाला नहीं.


जहानाबाद से अजीत कुमार की रिपोर्ट