ब्रेकिंग न्यूज़

गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत

Home / bihar / इंटर की परीक्षा देने पहुंची छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, दूसरी छात्रा...

इंटर की परीक्षा देने पहुंची छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, दूसरी छात्रा प्रसव के 6 घंटे बाद एग्जाम देने पहुंची

03-Feb-2021 07:39 AM

PATNA : बिहार बोर्ड की तरफ से इस वक्त इंटर की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान दो चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। पहला मामला तरैया से सामने आया है यहां प्रसव के महज 6 घंटे बाद एक छात्रा ने इंटर की परीक्षा दी है। छात्रा ने स्थानीय रेफरल अस्पताल में सुबह 6:22 पर एक बच्ची को जन्म दिया और इसके 6 घंटे बाद वह एग्जाम देने के लिए परीक्षा केंद्र जा पहुंची। 


छात्रा के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर गांव के रहने वाले युवक मालिक राय से उसकी शादी हुई थी। कुसुम कुमारी इंटर की परीक्षार्थी हैं दूसरे दिन मंगलवार को इंटर की परीक्षा देने के बाद उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह उसने बच्ची को जन्म दिया लेकिन उसके बाद वह इंटर का पेपर देने की जिद करने लगी। उसकी जिद के सामने परिवार वालों की नहीं चली और वह सभी उसे लेकर छपरा के गांधी हाई स्कूल पहुंचे जहां उसका सेंटर था। छात्रा अपनी नवजात बच्ची को लेकर परीक्षा देने आई। उसकी शारीरिक स्थिति अच्छी नहीं थी लेकिन उसके बावजूद उसने अपने आप पेपर दिया। छात्रा के इस कदम की चर्चा चारों तरफ हैं और सभी उसके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। 


दूसरी घटना मरौढा से सामने आई है यहां पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में परीक्षा देने आई एक गर्भवती छात्रा को अचानक से प्रसव पीड़ा शुरू हो गई जिसके बाद उसे आनन-फानन में रेफरल अस्पताल ले जाया गया। परीक्षार्थी सिवान कद पचरुखी की रहने वाली है। प्रसव के कारण वह परीक्षा नहीं दे पाई।