Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट
07-Jan-2026 06:11 PM
By First Bihar
VAISHALI: जबसे सम्राट चौधरी ने गृह विभाग को संभाला है, तब से अपराधियों की बैंड बज गई है। आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद अंडरग्राउंड होने वाले बदमाशों की अब खैर नहीं है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। खोजबीन के बावजूद अपराधी के पकड़ में नहीं आने पर पुलिस सीधे घर पर बैंड बाजा लेकर पहुंच जा रही है, फिर आए हम बाराती बारात लेके, जाएंगे तुझे भी अपने साथ लेके..गाना बजना शुरू हो जाता है।
वैशाली में भी हत्याकांड के आरोपी के घर बैंड बाजा लेकर पुलिस पहुंच गयी और वही गाना बजना शुरू हो गया। गाने के बोल सुनकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल मामला वैशाली थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को सोना व्यवसायी दाउदनगर निवासी हिमांशु कुमार की हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए इश्तिहार चस्पा करने की कार्रवाई की। बैंड बाजे के साथ इश्तेहार चस्पा की गई जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
करीब एक किलोमीटर पहले से ही सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल बैंड-बाजे के साथ गांव में दाखिल हुआ। इस दौरान आए हम बाराती की धुन बैंड बाजे पर बजता रहा जो पूरे अभियान के आकर्षण का केंद्र बना रहा। सबसे पहले पुलिस टीम ने हत्या कांड में फरार चल रहे तीन नामजद अभियुक्तों के घरों पर इश्तिहार चिपकाया।
पुलिस ने जिन अभियुक्तों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई उनमे थाना क्षेत्र के नारायणपुर दुमदुमा गांव निवासी आकांशु कुमार, राहुल कुमार और गोलू कुमार उर्फ जिज्ञाशु शामिल हैं और तीनों एक ही गांव के रहने वाले है। दरअसल पुलिस ने यह कार्रवाई कांड संख्या 831/25 के तहत की गई। साथ ही पुलिस ने मुनादी के माध्यम से फरार अभियुक्तों को शीघ्र आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी नहीं तो कुर्की जब्ती जैसी सख्त कार्रवाई करने का एलान किया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का बैंड-बाजे के साथ इश्तिहार चिपकाने का अभियान इलाके में पहली बार देखा गया जिससे साफ है कि पुलिस अब इस हत्याकांड में किसी भी सूरत में ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। बता दे कि देर रात घर लौटते वक्त आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने पीट पीट का हिमांशु की हत्या कर दी थी जिस मामले में पुलिस फरार अभियुक्तों के खिलाफ यह कार्रवाई कर रही है।




हाजीपुर :हत्या के अभियुक्तों के घर बैंड-बाजा लेकर पहुंची पुलिस। हिमांशु हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर इश्तिहार चस्पा किया गया।#HimanshuMurderCase #PoliceAction #BiharNews #BreakingNews pic.twitter.com/4a70DL5KXW
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 7, 2026
वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट