ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / Heavy Rain Alert: अगले 2-3 घंटे बिहार के इन जिलों में होगी तेज...

Heavy Rain Alert: अगले 2-3 घंटे बिहार के इन जिलों में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert: बिहार के 8 जिलों में अगले 3 घंटे में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका। IMD ने पटना, मुजफ्फरपुर, भोजपुर सहित 8 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट। अगले 4 दिन तक बारिश का सिलसिला रहेगा जारी।

03-Jul-2025 03:26 PM

By First Bihar

Heavy Rain Alert: बिहार में मानसून ने एक बार फिर से गति पकड़ ली है और राजधानी पटना सहित कई जिलों में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस बारिश ने अधिकतम तापमान में कमी लाकर गर्मी से हल्की राहत दी है। अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पटना ने अगले कुछ घंटों के लिए नई चेतावनी जारी की है। पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पटना, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, मुंगेर और मधुबनी के कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे में तेज बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।


मौसम विभाग ने कोसी, सीमांचल और मिथिला क्षेत्रों में भी ठनका गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 30-40kmph तक हो सकती है, जिसका असर कृषि, बिजली आपूर्ति और यातायात पर पड़ सकता है। खासकर किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्क रहने को कहा गया है। IMD ने लोगों से खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या ऊँचे स्थानों पर न रहने की सलाह दी है, ताकि वज्रपात से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।


IMD के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में अगले चार दिनों तक बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा। शुक्रवार को कटिहार, कैमूर और रोहतास में भारी बारिश की संभावना है। जबकि शनिवार को गया, नवादा, शेखपुरा, रोहतास और कैमूर में मूसलधार बारिश हो सकती है। पूरे राज्य में वज्रपात और मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएँ और सक्रिय मानसूनी ट्रफ लाइन के कारण बारिश की स्थिति यूं ही बनी रहेगी।