ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख

Home / bihar / हैदराबाद कांड के खिलाफ बिहार की महिलाओं ने उठायी तलवार, कहा- होश में...

हैदराबाद कांड के खिलाफ बिहार की महिलाओं ने उठायी तलवार, कहा- होश में आओ दुराचारियों

05-Dec-2019 12:57 PM

PATNA : हैदराबाद गैंगरेप केस में बिहार की महिलाओं ने अब तलवार उठा ली है। महिलाओं ने तलवार उठा कर दुराचारियों को होश में आने का कड़ा संदेश दे दिया है।

हैदराबाद में लेडी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और मर्डर के खिलाफ पूरा देश आक्रोशित है खासकर महिलाओं ने तो इसके खिलाफ जगह-जगह मोर्चा खोल दिया है। लोग कैंडिल मार्च और मौन जुलूस के जरिए अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। लेकिन बिहार के गया से अलग ही तस्वीर सामने आयी है।

गया में इस घटना के खिलाफ महिलाओं ने तलवार उठा ली है। वात्सली निर्भया शक्ति नाम संगठन से जुड़ी महिलाओं ने न तो कैंडिल जलाया न ही फूल अर्पित किया। बल्कि हाथ में तलवार लेकर श्रद्धांजलि दी। महिलाओं ने इसके जरिए संदेश देने की कोशिश की है कि  कहना है कि अब चेत जाओ दुराचारियों नारी शक्ति अब तलवार से बात करेगी।

संस्था की महिलाओं ने बताया कि  हम सभी महिलाओं को ऐसे दुराचारियों से बचने के लिए लड़कियों को सेल्फ डिफेंस सीखने की जरूरत है, हमलोगों ने तलवार से श्रद्धांजलि  देकर नारी शक्ति को जागृत करने का प्रयास किया है।  महिलाओं ने कहा कि सभी महिलाओं से अपील करती हूं आप सब आगे आएं। आज महिलाओं  को सुरक्षा के लिए खुद से जागने की जरूरत है।