ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप

Home / bihar / बिहार: हाथ में ऑक्सीजन सिलेंडर, गोद में मासूम, सुनने वाला कोई नहीं!

बिहार: हाथ में ऑक्सीजन सिलेंडर, गोद में मासूम, सुनने वाला कोई नहीं!

07-Mar-2021 07:47 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार कई दावे करती है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं समस्तीपुर सदर अस्पताल की जहां बीमार बच्ची को लेकर पहुंचे परिजन हाथ में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर अस्पताल में भटकते रहे लेकिन इन पर ना तो किसी भी कर्मचारी की नजर पड़ी और ना ही किसी अधिकारी का ही ध्यान गया।  

news image


समस्तीपुर सदर अस्पताल आए शख्स के हाथों में ऑक्सीजन सिलेंडर और महिला की गोद में मासूम है जो इलाज के लिए सदर अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं। इस तरह की तस्वीर सरकार के दावों की पोल खोलने को काफी है। यह तस्वीर स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई को बयां कर रही है। अपने कलेजे के टूकडे़ को महिला गोद में ली हुईं हैं वही एक युवक ऑक्सीजन सिलेंडर साथ लेकर अस्पताल का चक्कर लगा रहा है लेकिन इस दौरान ना तो अस्पताल के किसी कर्मचारी ने उन्हें स्ट्रेचर उपलब्ध कराया और ना ही उनकी कोई मदद ही की गई।

news image

news image

बताया जाता है कि मोरवा प्रखंड अस्पताल से बच्चे का इलाज कराने समस्तीपुर सदर अस्पताल आये थे तभी इसी दौरान मोरवा अस्पताल की ओर से एबुंलेंस की जगह सिर्फ ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। जिसके बाद प्राइवेट कार से बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां हाथ में ऑक्सीजन और बच्चे को लिए अस्पताल में काफी देऱ तक भटकता रहे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इस दौरान बच्चे को कुछ होता तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती? इस सम्बंध में जब सिविल सर्जन से बात करने की कोशिश की गई तो रविवार होने की वजह से कैमरा पर कुछ भी बोलने को तैयार नही हुए। हालांकि फोन पर उन्होंने इसे अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही बताते हुए इसकी जांच किए जाने और ऑन ड्यूटी स्टाफ पर कार्रवाई की बात कही।   

news image