बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल
22-Aug-2025 03:05 PM
By First Bihar
PURNEA: बिहार में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गयी है। हर दिन किसी ना किसी जिले में चोरी हो रही है। इस बार चोरों ने पूर्णिया जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पूर्णिया के जानकीनगर में छत के रास्ते हार्डवेयर शॉप में घुसकर वहां रखे चार लाख रूपये की चोरी कर ली है।
हैरानी की बात है कि चोरों ने दुकान में लगे ताला को चाबी से खोलकर चोरी की है। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन मे जुटी है। घटना पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 09 मुख्य बाजार की है जहां मुन्ना चौधरी हार्डवेयर दुकान में चोरी हुई।
बता दें कि देर रात चोर छत पर चढकर घर में प्रवेश किया। शातिर चोर ने दुकान की चाबी लेकर आए थे और आसानी से ताला खोलकर वहां रखे चार लाख रुपये चोरी कर फरार हो गये। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान ने बताया कि हार्डवेयर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में लगी है। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है। चोरी की इस घटना से इलाके के लोग भी डरे हुए हैं। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.