Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
11-Apr-2023 12:50 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रेलवे स्टेशन के कोच केयर सेंटर में अचानक आग लग गई. जो देखते ही देखते ही आग बेकाबू हो गई. आग लगने की सूचना मिलते ही आरपीएफ जीआरपी और अन्य रेलवे के कर्मचारी उक्त स्थल के लिए आनन-फानन में भागे. वही जंक्शन पर मौजूद यात्रियों में दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका.
इस अगलगी की वजह से अफरातफरी का माहौल हो गया. वही जब उस स्थान पर देखने पहुंचे तो यह पाया गया कि जो झार और पेड़ पत्ते बिखरे पड़े थे उसी में आग लग गई है. किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई है. हालांकि आरपीएफ की सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया और बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है. किसी राहगीर द्वारा कुछ ज्वलनशील चीजें फेंक दी गई है. जिसके कारण इस तरह की घटना हुई है. फिलहाल रेलवे को किसी तरह के कोई क्षति नहीं है.
पूरे मामले में पूछे जाने पर स्टेशन के एक कर्मचारी ने बिना अपना नाम बताएं कहा कि कोच केयर सेंटर के आउटर साइड है जहां से स्टेशन की शुरुआत होती है वहां किसी प्रकार की कोई भी ऐसा संपत्ति नहीं होता है जो नुकसान हो जाए बहुत पुराने समय से जंगल है शेर पत्ते थे उसी में आग लगे हैं कोई क्षति नहीं है. किसी तरह की कोई भगदड़ के बात नहीं है अग्निशमन विभाग को बुलाकर आग को बुझा दिया गया है.
मामले की जांच पड़ताल की जा रही है किसी प्रकार की अफवाहों पर लोग ध्यान ना दें कई सोशल मीडिया पर रेलवे स्टेशन पर आग लगने की बात बताई जा रही है जो बेबुनियाद और निराधार है कई जगह भगदड़ के भी खबरें हैं जो कहीं से भी ठीक नहीं है। आग लगा है उधर कोई रेलवे यात्री जाता ही नहीं है फिर भगदड़ कहां से हो जाएगी इस तरह की खबरें सोशल मीडिया में चलाने वाले लोग पूरी जांच-पड़ताल कर खबर चलाएं.