ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / bihar / गोपालगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोने-चांदी के आभूषण और कैश के साथ...

गोपालगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोने-चांदी के आभूषण और कैश के साथ 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज में चोरी की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माधोपुर इलाके में छापेमारी कर दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

14-Mar-2026 09:04 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: गोपालगंज जिले में बढ़ते अपराध के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो गया है। चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में नकद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से जिले के अपराध जगत में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, गोपालगंज में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व माधोपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने माधोपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान कुख्यात अपराधी अनीश राम को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि अनीश राम लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और जिले के कई थानों में उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।


गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 लाख 21 हजार रुपये नकद, 4 मंगलसूत्र, 5 अंगूठियां, एक सोने का लॉकेट, 15 जोड़ी पायल और 10 चांदी के सिक्के बरामद किए। इसके अलावा सोने और चांदी के कई अन्य आभूषण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, हाल ही में हुई चोरी की घटना के बाद सदर टेक्निकल सेल की मदद से मामले की जांच शुरू की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।


पूछताछ के दौरान अनीश राम ने कई अहम खुलासे किए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सिवान जिले के लारौली गांव में छापेमारी की, जहां से रमेश सोनी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भी बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने अपने कुछ अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में बढ़ते अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट