BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
30-Jun-2025 03:56 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रील बनाना दो दोस्तों को भारी पड़ गया। रील बनाने के दौरान एक लड़का गंडक नहर में गिर गया और अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा रेलवे ट्रैक के पास गंडक नहर की है।
दरअसल, गोपालगंज के तुरकहा रेलवे ट्रैक के पास दो दोस्त रील बना रहे थे। इसी दौरान अचानक 18 वर्षीय शाहबाज आलम का पैर फिसल गया और वह गंडक नहर की तेज धारा में बह गया। देखते ही देखते वह नहर की गहराई में समा गया। शाहबाज नगर थाना क्षेत्र के छपिया वार्ड नंबर 24 का रहने वाला था और अपने दोस्त के साथ घूमने आया था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों दोस्त मोबाइल पर रील बना रहे थे, तभी हादसा हुआ। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और खोजबीन शुरू कर दी गई। गोताखोरों की मदद ली जा रही है। वहीं मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग की है ताकि लापता युवक की तलाश तेजी से की जा सके। इस हादसे के बाद से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन और राहत टीमें मौके पर जुटी हैं, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।