GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर यह आ रही है कि तीन बच्चे नहाने के दौरान गंडक नदी मं डूब गये हैं। सभी लापता बच्चों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक ढूंढ पाने सफलता नहीं मिल पाई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कुचायकोट के अंचलाधिकारी, विशम्भरपुर थाने की पुलिस लापता बच्चों की तलाश में जुटी है। घटना विशम्भरपुर थाना के खेम मटीहिनिया गाँव की है। लापता बच्चों में विशम्भरपुर थाना के खेम मटीहिनिया गाँव के मंजीत कुमार यादव,आकाश कुमार यादव और कृष्णा कुमार यादव शामिल है।
घटना के संबंध में कुचायकोट अंचलाधिकारी मणिभूषण कुमार ने बताया कि बुधवार को करीब एक बजे खेम मटीहिनिया गाँव के समीप गंडक नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे नदी में डूब गए। स्थानीय नाविकों के सहयोग से लापता बच्चों को तलाश किया जा रहा है। मढ़ौरा से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। हालांकि अभी तक किसी बच्चे का रिकवरी नहीं हो पाई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंधेरा होने की वजह से बच्चों की तलाश में दिक्कत आ रही है।