अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका
03-Nov-2021 10:39 AM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार में शराबबंदी के बीच एक बार फिर से पुरानी कहानी दोहराई गई है। ज़हरीली शराब पीने की वजह से 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घटना गोपालगंज की है यहां तीन लोगों की मौत संदिग्ध हालात में हो गई। घटना गोपालगंज के मोहम्मदपुर इलाके की है। यहां तीन लोगों की शराब पीने से मौत हो गयी। परिजन खुद इस बात की जानकारी दे रहे हैं जबकि प्रशासन शराब पीने से मौत की वजह को खारिज कर रहा है।
जिले के एसडीपीओ ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मृतक में से एक का नाम संतोष साह है। परिजनों के मुताबिक उसने शराब पी थी जिसके बाद तबीयत बिगड़ी और फिर बाद में उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों का कहना है कि शराब पीने से 3 लोगों की मौत हुई है जबकि चार-पांच लोग अभी भी बीमार हैं इनका इलाज मोतिहारी के अस्पताल में चल रहा है।
गोपालगंज के डीएम ने फिलहाल शराब पीने से मौत की खबर को खारिज किया है। गोपालगंज का कहना है कि मृतकों में एक की मौत का कारण नेचुरल डेथ है। शराबबंदी के बावजूद बिहार में जहरीली शराब से मौत की की खबर समय-समय पर सामने आती रही है। गोपालगंज में जहरीली शराब से मौत का यह पहला मामला नहीं है। इसी साल फरवरी महीने में मुजफ्फरपुर के कटरा में 5 लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई थी। मुजफ्फरपुर के मनिहारी में ही 26 फरवरी को 2 लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई जबकि वैशाली के राजापाकर में एक व्यक्ति की मौत शराब पीने की वजह से हुई। नवादा के अंदर भी 16 लोगों की मौत जहरीली शराब से होने की घटना हो चुकी है। पश्चिम चंपारण के लोरिया में इसी साल जुलाई महीने में 16 लोगों की मौत जहरीली शराब की वजह से हुई। बेगूसराय के बखरी में भी दो लोगों की जान जहरीली शराब से इसी साल होली के बाद जा चुकी है। 2021 में 13 अलग-अलग घटनाओं में जहरीली शराब से 66 लोगों की मौत बिहार में हो चुकी है। गोपालगंज के डीएम में डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि 2 लोगों की मौत संदिग्ध है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।