“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
19-Feb-2026 01:33 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Police News: गोपालगंज के मांझागढ़ थाना में तैनात डायल 112 के एक सिपाही से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन ने वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को भ्रामक बताया है।
जिला पुलिस के अनुसार, मांझागढ़ थाना में तैनात सिपाही सुनील कुमार के व्यवहार में पिछले कुछ समय से चिड़चिड़ापन और मानसिक अस्थिरता के लक्षण देखे जा रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने स्टेशन डायरी में इसकी विधिवत एंट्री की थी। संभावित अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर उनके पास मौजूद सरकारी पिस्टल को सुरक्षित रूप से जमा करा लिया गया।
30 जनवरी 2026 को सनहा दर्ज कर उनका सरकारी हथियार पुलिस लाइन के कोषागार (मालखाना) में नियमानुसार जमा कर दिया गया और उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था। कहा गया है कि इसके बावजूद संबंधित सिपाही ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उनका हथियार छीन लिया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हालांकि प्रारंभिक जांच में ये आरोप निराधार और भ्रामक पाए गए हैं।
सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि सिपाही मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और सामान्य व्यवहार नहीं कर पा रहे थे। अधिकारियों के प्रति आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग के बाद सुरक्षा कारणों से उनका पिस्टल जब्त कर मालखाना में जमा कराया गया। उनके द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई तथ्य नहीं पाया गया है।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि सिपाही की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें दो पुलिसकर्मियों की निगरानी में सरकारी वाहन से उनके घर पहुंचाया गया। फिलहाल वे परिवार के संरक्षण में हैं और उन्हें इलाज के लिए अवकाश दिया गया है।
जिला पुलिस प्रशासन ने कहा है कि मामले की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें, ताकि अफवाहों पर रोक लगाई जा सके।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज