ब्रेकिंग न्यूज़

Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश

Home / bihar / Bihar News: बिहार में झंडोत्तोलन के बाद जलेबी के लिए बवाल, मुखिया ने...

Bihar News: बिहार में झंडोत्तोलन के बाद जलेबी के लिए बवाल, मुखिया ने बच्चों को डंडों से पीटा; चार घायल

Bihar News: गणतंत्र दिवस के मौके पर जहानाबाद के गोनवां पंचायत में जलेबी वितरण के दौरान हुई झड़प में चार घायल और तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त।

27-Jan-2026 02:23 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के जहानाबाद में 26 जनवरी को झंडोत्तोलन के बाद जलेबी के लिए भारी बवाल हो गया। सदर प्रखंड के गोनवां पंचायत में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रीय मिठाई जलेबी को लेकर मारपीट में चार लोग जख्मी हुए और तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।


गोनवां गांव के पंचायत सरकार भवन परिसर में 26 जनवरी को झंडोत्तोलन कार्यक्रम हुआ। पंचायत के मुखिया अमरनाथ सिंह अपने समर्थकों के साथ चार गाड़ियों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। झंडोत्तोलन के बाद परंपरा अनुसार प्रसाद वितरण में जलेबी बांटी जाने लगी। मुखिया पांच किलो जलेबी लेकर आए थे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से जलेबी की मात्रा कम पड़ गई। कतार में खड़े बच्चों के हल्ला करने पर मुखिया और उनके समर्थक आपा खो बैठे और बच्चों पर डंडे से वार करने लगे।


इस पर ग्रामीण उग्र हो गए और दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव शुरू हो गया। इस संघर्ष में एक ग्रामीण और तीन समर्थक जख्मी हुए। भीड़ को देखकर मुखिया और उनके समर्थक मैदान छोड़कर पंचायत भवन में शरण लिए और गेट अंदर से बंद कर पुलिस को सूचना दी।


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुखिया की तीन गाड़ियों को लाठी-डंडों से तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल रमाकांत पासवान ने बताया कि वे बीच-बचाव के लिए पहुंचे थे, इस दौरान डंडे के वार से उनका हाथ टूट गया और शरीर पर कई चोटें आईं। उन्हें सदर अस्पताल, जहानाबाद में भर्ती कराया गया।


मुखिया अमरनाथ सिंह ने कहा कि बच्चों को रोकने और बीच-बचाव के क्रम में यह घटना हुई और जानबूझकर किसी के साथ मारपीट नहीं की गई। उनके तीन समर्थक भी घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष श्यामाकांत पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पंचायत मुखिया की ओर से आवेदन मिला है और जांचोपरांत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।